धर्म: जम्मू-कश्मीर भाजपा विधायक ने अमरनाथ बेस कैंप का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर  भाजपा विधायक ने अमरनाथ बेस कैंप का निरीक्षण किया
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारी तेज है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रशासन और सरकार सतर्क हैं और अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद गुप्ता ने सोमवार को अमरनाथ बेस कैंप का निरीक्षण किया।

जम्मू, 16 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारी तेज है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रशासन और सरकार सतर्क हैं और अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविंद गुप्ता ने सोमवार को अमरनाथ बेस कैंप का निरीक्षण किया।

अमरनाथ बेस कैंप का निरीक्षण करते हुए भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता ने कहा, "पहलगाम की घटना के बाद लोगों में जरूर चिंता है, लेकिन हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि चाहे अमरनाथ यात्रा बेस कैंप हो या पूरी यात्रा की व्यवस्था, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियां बेहतर तरीके से की हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हर बार की तरह इस बार भी यात्रा के लिए लगभग 5 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। तीर्थयात्रियों को हर प्रकार की सुविधा देना हमारा कर्तव्य है और हमें उम्मीद है कि इस बार की यात्रा और भी सफल होगी। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। लगभग 38 दिन की यह यात्रा रहेगी। पिछले दिनों के हालात को लेकर लोगों के अंदर एक अलग माहौल था, लेकिन मैं पूरे देशवासियों को बताना चाहूंगा कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लोग और प्रशासन इस यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।"

उन्होंने बताया, "मैं पूरे देश के लोगों से आह्वान करना चाहूंगा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाबा बर्फानी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हों। अमरनाथ यात्रा के दौरान लोगों की सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन, पानी, मेडिकल सभी चीजों की व्यवस्था प्रशासन और सरकार ने मिलकर की है। मुझे लगता है कि इस बार जम्मू-कश्मीर को लेकर एक अच्छा और अलग सा माहौल रहेगा। हर बार लोगों के मन में इस यात्रा को लेकर नया उत्साह होता है और इस बार भी है। पूरे जम्मू-कश्मीर के लोग अमरनाथ यात्रा और बाबा बर्फानी के दर्शन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Jun 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story