राजनीति: भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ शुरू, 90 सैनिकों का भारतीय दल ले रहा हिस्सा

भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ शुरू, 90 सैनिकों का भारतीय दल ले रहा हिस्सा
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावेलरी स्थित कैंप लारजैक में गुरुवार को आरंभ हो गया। यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनिक समन्वय, अंतर-सक्रियता और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावेलरी स्थित कैंप लारजैक में गुरुवार को आरंभ हो गया। यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनिक समन्वय, अंतर-सक्रियता और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दोनों सेनाओं के बीच इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का यह आठवां संस्करण है। संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के दौरान यहां कई महत्वपूर्ण संयुक्त रणनीतिक अभ्यास होंगे। साथ ही दोनों सेनाओं द्वारा युद्ध कौशल का आदान-प्रदान किया जाएगा।

फ्रांस में हो रहे इस द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से 90 सैनिकों का एक दल भाग ले रहा है। भारतीय सैनिकों के दल में मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं। हालांकि इनके अलावा सेना की अन्य शाखाओं के जवान भी इस अभ्यास में शामिल हुए हैं। वहीं, फ्रांसीसी सेना की ओर से 13वीं फॉरेन लीजन हाफ-ब्रिगेड के 90 सैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए। यह अभ्यास 1 जुलाई 2025 तक चलेगा।

'शक्ति -2025' संस्करण का मुख्य फोकस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय के अंतर्गत उप-पारंपरिक युद्ध पर केंद्रित है। इसका आयोजन अर्ध-शहरी क्षेत्रीय परिस्थितियों में किया जा रहा है, यानी ऐसे क्षेत्रों व परिस्थितियों में दोनों सेनाओं के जवान विभिन्न सैन्य अभियानों को पूरा करेंगे।

फ्रांसीसी दल की ओर से उनके कमांडर कर्नल बेंजामिन ब्रुनेट, उप-कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कास्टिल्लो मौजूद रहे। इन सभी अधिकारियों ने प्रतिभागी सैनिकों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह अभ्यास भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को और गहरा करेगा। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच आपसी सम्मान और विश्वास को सुदृढ़ बनाएगा।

दोनों देशों की सेनाएं यहां अनुभवों और सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं को साझा करेंगी। सैनिकों के बीच मित्रता, तालमेल और एकजुटता को बढ़ावा दिया जाएगा। अभ्यास के समापन पर यह साझेदारी भारत और फ्रांस की वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुष्ट करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Jun 2025 11:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story