राजनीति: सोनिया गांधी की नीति हमेशा से तुष्टिकरण की रही है संजय उपाध्‍याय

सोनिया गांधी की नीति हमेशा से तुष्टिकरण की रही है  संजय उपाध्‍याय
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के ईरान के समर्थन में लिखे गए लेख को लेकर महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संजय उपाध्याय ने सोमवार को कहा कि सोनिया गांधी की नीति हमेशा से तुष्टिकरण की रही है। भारत ने हमेशा वैश्विक स्तर पर शांति की वकालत की है।

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के ईरान के समर्थन में लिखे गए लेख को लेकर महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक संजय उपाध्याय ने सोमवार को कहा कि सोनिया गांधी की नीति हमेशा से तुष्टिकरण की रही है। भारत ने हमेशा वैश्विक स्तर पर शांति की वकालत की है।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "सोनिया गांधी की नीति हमेशा से तुष्टिकरण की रही है। जब भी वह कोई रुख अपनाती हैं, तो वह वोट बैंक की मजबूरी से प्रेरित लगता है। भारत ने हमेशा वैश्विक स्तर पर शांति की वकालत की है, चाहे रूस-यूक्रेन युद्ध हो या दुनिया में कोई और संघर्ष, भारत ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है और इसके लिए पहल भी की है। इस युद्ध में भी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है, जिससे यह स्पष्ट है कि विश्व को भारत की भूमिका पर भरोसा है। हमें विश्वास है कि जल्द ही विश्व में शांति स्थापित होगी।"

पहलगाम हमला मामले में आतंकवादियों को पनाह देने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी पर संजय उपाध्याय ने कहा कि यह नया भारत है, जो आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से जवाब दे रहा है। आतंकवाद को लेकर हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। हम आतंकवादी हमले को सीधे भारत पर युद्ध जैसा हमला मानते हैं। हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दो आतंकवादियों को पकड़ा गया है, जो इस बात का संकेत है कि अब कोई भी आतंकवादी भारत में कहीं भी छुप नहीं सकता।

ईरान के राष्ट्रपति की पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति ने युद्ध की परिस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर हस्तक्षेप की मांग की है। यह बदलते भारत की वैश्विक भूमिका को दर्शाता है। भारत सदैव "वसुधैव कुटुंबकम्" की भावना से पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है, जो हमारे सनातन संस्कारों में निहित है। प्रधानमंत्री मोदी इसी विचारधारा को लेकर विश्व पटल पर भारत की बात रखते हैं। आज जब भी कहीं युद्ध या आपदा आती है, विश्व भारत की ओर उम्मीद से देखता है। हम शांति के पक्षधर हैं और यदि पहल भारत से हो, तो यह गर्व की बात है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2025 6:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story