राजनीति: अलका लांबा ने भाजपा को महिला विरोधी बताया

अलका लांबा ने भाजपा को महिला विरोधी बताया
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना के तहत बिहार की महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड बांटने का ऐलान किया है। सेनेटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो छपने के बाद से बवाल मच गया। इसको भाजपा और जदयू ने अशोभनीय बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा को महिला विरोधी बताया है।

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना के तहत बिहार की महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड बांटने का ऐलान किया है। सेनेटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो छपने के बाद से बवाल मच गया। इसको भाजपा और जदयू ने अशोभनीय बताया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा को महिला विरोधी बताया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी रही है, जो काम बिहार में एनडीए सरकार को करना था, वह महिला कांग्रेस ने कर दिखाया है।

उन्‍होंने कहा कि एक सर्वे के दौरान पता चला कि बिहार की नई जेनरेशन की बच्चियां माहवारी में कपड़ा इस्‍तेमाल कर रहीं हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं। इस पर काम एनडीए की सरकार को करना था, लेकिन सरकार ने इस पर काम नहीं किया। आज कांग्रेस की तरफ से बेगूसराय और वैशाली में दो सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई गई। महिलाओं को इसको चलाने के लिए मुफ्त में प्रशिक्षित किया और रोजगार दिया गया है। महिलाएं पैड बना रही हैं और हम पैड को फ्री में दे रहे हैं। इस पर विवाद कर भाजपा इस पूरे मामले से बचना चाहती है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के विवादों को हवा दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी जी और नीतीश जी अपना फोटो दे, हम उनकी फोटो भी लगा के बंटवा देंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एनडीए का काम किसी भी बात पर घमासान मचाना है। इनको जदयू के कार्यालय में नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने पर सवाल पूछना चाहिए।

वहीं, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ फातिमा ने कहा कि एनडीए के लोगों के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह ऐसे मुद्दे उठाते हैं। राहुल गांधी महिलाओं के बारे में सोचते हैं इसलिए बिहार की महिलाओं के लिए भी सोचना लाजमी है। क्‍योंकि माई बहिन मान योजना है, इसलिए पैड के पैकेट के कवर पर राहुल गांधी का तस्वीर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2025 9:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story