राजनीति: भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बिजनौर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

भगवती सिंह जी का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सर्वेक्षण के बाद वह हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया। इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता जी भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर तमाम नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने दुख जताया है। गांव में रात से नेताओं का आने का सिलसिला जारी रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2025 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story