राष्ट्रीय: अश्वनी कुमार शर्मा बने पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, रवनीत सिंह बिट्टू ने दी बधाई

अश्वनी कुमार शर्मा बने पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, रवनीत सिंह बिट्टू ने दी बधाई
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंजाब में पठानकोट से विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी।

नई दिल्‍ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंजाब में पठानकोट से विधायक अश्विनी कुमार शर्मा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी।

इस नियुक्ति के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अश्विनी कुमार शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्‍होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया, अश्विनी कुमार शर्मा को पंजाब भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपका समृद्ध अनुभव और पार्टी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता निस्संदेह पंजाब में भाजपा की स्थिति को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आपको इस नई जिम्मेदारी में अपार सफलता की शुभकामनाएं।

भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से भी फैसले ले रही है। अश्विनी एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। अश्विनी कॉलेज के दिनों से आरएसएस और भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े हुए थे। वह 2007 से 2010 तक पंजाब भाजपा के महासचिव भी रहे हैं।

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। उन्होंने पठानकोट सीट पर अमित विज को हराकर जीत हासिल की। यह जीत 7759 वोटों के अंतर से हुई थी। भाजपा ने यह फैसला पार्टी को मजबूत करने के लिए किया है।

उल्‍लेखनीय है कि पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 13 सीटों में से एक भी सीट नहीं मिली थी। चुनाव के इस परिणाम की जिम्‍मेदारी लेते हुए सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2025 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story