राजनीति: भिखारी ठाकुर को भारत रत्न की मांग, भोजपुरी के शेक्सपियर की पुण्यतिथि पर गूंजा सम्मान का स्वर

भिखारी ठाकुर को भारत रत्न की मांग, भोजपुरी के शेक्सपियर की पुण्यतिथि पर गूंजा सम्मान का स्वर
भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि और लोकनाट्य परंपरा के संस्थापक भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बिहार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्हें 'भोजपुरी का शेक्सपियर' कहा जाता है। इस मौके पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग तेज हो रही है।

‎पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि और लोकनाट्य परंपरा के संस्थापक भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बिहार के लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्हें 'भोजपुरी का शेक्सपियर' कहा जाता है। इस मौके पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग तेज हो रही है।

सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भिखारी ठाकुर को मरणोपरांत पद्म भूषण देने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। वे बिहार के सभी सांसदों के हस्ताक्षर लेकर एक संयुक्त प्रस्ताव भारत सरकार को सौंपेंगे।

सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी भारत सरकार से मांग की है कि भोजपुरी लोकनाट्य के संस्थापक और महान समाज सुधारक भिखारी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है, लेकिन दोनों ने भिखारी ठाकुर के योगदान को नजरअंदाज किया है।

उन्होंने कहा कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भिखारी ठाकुर के लिए पद्म भूषण की मांग की है, जिसका कोई विरोध नहीं है। लेकिन, उनका मानना है कि रूडी ने भिखारी ठाकुर के महत्व को कम आंका है। भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपने नाटकों और गीतों के जरिए सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना फैलाई। उन्होंने शोषण, बाल विवाह, नारी उत्पीड़न, शराबखोरी और प्रवासी दुख जैसे मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया, जो स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ एक सामाजिक क्रांति थी।

उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर की रचना 'बिदेसिया' केवल एक नाटक नहीं, बल्कि प्रवासी मजदूरों की पीड़ा की कहानी है, जो आज भी प्रासंगिक है। उनकी रचना 'बेटी-बेचवा' बाल विवाह पर तीखा व्यंग्य करती है, जबकि 'गबरघिचोर' महिलाओं की स्वतंत्रता और सम्मान की बात करती है। वे सिर्फ कलाकार नहीं, बल्कि जन-गायक, लोक-मसीहा और सांस्कृतिक योद्धा थे। भोजपुरी समाज के लिए वे आस्था, सम्मान और पहचान का प्रतीक हैं। इसलिए, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।

वहीं, प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट पंकज सिंह कहते हैं कि भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पुरानी है। उनका जीवन सादगी, संघर्ष, सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। जिस तरह भूपेन हजारिका को भारत रत्न मिला, उसी तरह भिखारी ठाकुर को भी यह सर्वोच्च सम्मान देना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 July 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story