राजनीति: केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे पंकज कुमार सिंह

केजरीवाल के घोटाले दिल्ली के लोगों के सामने आएंगे  पंकज कुमार सिंह
'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' में वर्ष 2021-22 के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' में वर्ष 2021-22 के दौरान गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) वित्तीय अनियमितताओं की जांच करेगी।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पिछली सरकार घोटालों की सरकार थी और ऐसे कई मामले अभी सामने आने बाकी हैं। मैं एलजी का आभार करना चाहता हूं। दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने धोखा दिया है। उनके कार्यकाल में जितने भी घोटाले हुए हैं, उसकी सच्चाई दिल्ली के सामने आएगी। अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार के घोटालों की पोल खुलेगी।

'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' की जांच पर दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर एलजी ने जांच के आदेश दिए हैं, तो उन्होंने इसके पीछे वाजिब कारण देखे होंगे। जांच जरूर होनी चाहिए, केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली सरकार का नाम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया था।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि मानसून सत्र के दौरान सदन का समय बर्बाद न हो। इसी कारण बेवजह के मुद्दों पर समय की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। वह भी जनता के प्रतिनिधि हैं, इसीलिए उन्हें जनता से संबंधित मुद्दों को उठाना चाहिए।

भाजपा के अनुसार, जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में वर्ष 2021-22 में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इस योजना का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था। लेकिन, दिल्ली की तत्कालीन आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लगभग 145 करोड़ रुपए के फर्जी बिलों वाली फाइलों को आगे बढ़ा दिया। आम आदमी पार्टी ने दलितों के नाम पर सत्ता हथिया कर दलित बच्चों के भविष्य को लूटा है। केजरीवाल की राजनीति हमेशा दलितों के नाम पर दिखावा करती रही है। जब जिम्मेदारी निभाने की बारी आई तो उन्हीं के हक पर डाका डालने से भी नहीं चूकी। अब इनका असली चेहरा जनता के सामने आएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story