राजनीति: विपक्षी गठबंधन से अलग होने पर योगेंद्र चंदोलिया का 'आप' पर तंज, गिरगिट की तरह रंग बदलती है पार्टी

विपक्षी गठबंधन से अलग होने पर योगेंद्र चंदोलिया का आप पर तंज, गिरगिट की तरह रंग बदलती है पार्टी
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने 'आप' पर तंज कसते हुए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने 'आप' पर तंज कसते हुए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी कब अलग होती है और कब दूर होती है, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। लोकसभा में उन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा और विधानसभा में अलग-अलग चुनाव लड़ा। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह कभी भी कांग्रेस से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने किया। ऐसे में वह गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं।"

उन्होंने कहा, आप और कांग्रेस दोनों का ही देश में कुछ नहीं बचा है। 'आप' कांग्रेस के नेतृत्व पर आरोप लगा रही है, उससे पहले अपनी गिरेबान में भी वे झांकें। कांग्रेस और 'आप' एक सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे। उनका वजूद और लोकप्रियता सब खत्म हो चुका है।"

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट फाइल करने और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा पर बार-बार जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने के आरोप पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बार-बार भाजपा पर एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं, लेकिन रॉबर्ट वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग के बहुत केस हैं, उनका जेल जाना निश्चित है। सिर्फ वाड्रा ही नहीं बल्कि उनके साले का भी जेल जाना निश्चित है। सोनिया गांधी खुद नेशनल हेराल्ड मामले में अभी जमानत पर हैं। जमानत पर बाहर व्यक्ति सरकार और ईडी पर आरोप लगा रहा है। देश सबकुछ देख रहा है। चाहे राहुल गांधी, सोनिया गांधी हों या रॉबर्ट वाड्रा हों। सभी ने सरकार में रहते हुए देश के पैसों का घोटाला किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2025 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story