राजनीति: पूरा भारत 'मेक इन इंडिया' का लाभ ले रहा, राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा ही नहीं सुशीबेन शाह

पूरा भारत मेक इन इंडिया का लाभ ले रहा, राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा ही नहीं सुशीबेन शाह
शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'मेक इन इंडिया' को 'असेंबल इन इंडिया' कहने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। शिवसेना प्रवक्ता सुशीबेन शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'मेक इन इंडिया' को 'असेंबल इन इंडिया' कहने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

सुशीबेन शाह ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' का लाभ आज पूरा भारत उठा रहा है और पूरी दुनिया इसकी सराहना कर रही है।

सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन क्षेत्र में भारत बहुत आगे है। यहां सबसे ज्यादा फोन बनाए जाते हैं, जो दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है। भारत की फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी भारत आज अव्वल नंबर पर है। मेक इन इंडिया हर लिहाज से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सपोर्ट कर रहा है।

उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, "हर सेक्टर में मोदी सरकार मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट करने में लगी है। राहुल गांधी को पता है कि वह कांग्रेसी फैक्ट्री में गए थे। तभी वो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। फैक्ट्री में मेक इन इंडिया के तहत मैन्युफैक्चरिंग का फायदा नहीं लिया गया, इसीलिए वह असेंबल हो रहा होगा। लेकिन, आज पूरे भारत में मेक इन इंडिया का लाभ उठाया जा रहा है।"

कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, खासकर राहुल गांधी, क्योंकि उन्हें ऐसा राजनेता पसंद नहीं जो उनसे बेहतर और समझदारी से बोलता हो। उन्होंने कहा, एक बात स्पष्ट कर दूं कि शशि थरूर एक सच्चे राष्ट्रवादी और देशभक्त हैं। उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित में बात की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत उन्होंने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को विदेशों में रखा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ खड़े हैं। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस शशि थरूर से क्यों डरती है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी के आरोप पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी और एनडीए के साथ है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। पाकिस्तान भी समझ गया है कि यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है। राहुल गांधी खुद को नेता विपक्ष बताते हैं, क्या वह भारत के साथ हैं? वह हमेशा निगेटिव बातें करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का काम बोलना है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना ने इस मुद्दे को बहुत ही अच्छे तरह से देश के सामने रखा। इसके बाद राहुल गांधी सवाल पूछकर बस सेना के पराक्रम को ठेस पहुंचा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 July 2025 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story