स्वास्थ्य/चिकित्सा: हेपेटाइटिस बी, सी और ई के वायरस कितने खतरनाक? डॉ. अशोक कुमार ने बताया

हेपेटाइटिस बी, सी और ई के वायरस कितने खतरनाक? डॉ. अशोक कुमार ने बताया
विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज है। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस वायरस की खोज की थी, इसलिए उनकी जयंती पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर डॉ. (प्रो.) अशोक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज है। नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस वायरस की खोज की थी, इसलिए उनकी जयंती पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर डॉ. (प्रो.) अशोक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. (प्रो.) अशोक कुमार ने कहा कि हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण रक्त और यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है, जबकि हेपेटाइटिस ई फेकल ओरल रूट (ओरोफेकल रूट) से फैलता है।

उन्होंने कहा कि अगर हमारे भोजन और जल आपूर्ति की शुद्धता सही नहीं है तो हमें हेपेटाइटिस का खतरा हो सकता है। हमें अपनी जल आपूर्ति और खान-पान की आदतों के प्रति सावधान रहना चाहिए। हमें स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए और ऐसे स्रोतों से दूषित भोजन या पानी लेने से बचना चाहिए, जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, हेपेटाइटिस एक वायरस है, जिसके 5 स्ट्रेन्स हैं, ए, बी, सी, डी और ई। इनमें से भी विश्व में सबसे ज्यादा संक्रमण बी और सी से होता है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, हर 30 सेकेंड में हेपेटाइटिस से 1 शख्स दम तोड़ रहा है। 25.4 करोड़ लोग हेपेटाइटिस बी से जबकि 5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी से ग्रसित हैं। हर साल इन बीमारियों के 20 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। हेपेटाइटिस ई हर साल दुनिया में 2 करोड़ लोगों को संक्रमित कर रहा है।

अगर भारत की बात करें तो डब्ल्यूएचओ का एक आंकड़ा बेहद भयावह है। इसके मुताबिक भारत में 4 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी से जबकि 60 लाख से 1 करोड़ 20 लाख क्रोनिक हेपेटाइटिस सी से संक्रमित हैं। हेपेटाइटिस का सबसे महत्वपूर्ण कारण एचईवी (हेपेटाइटिस ई वायरस) है, हालांकि एचएवी (हेपेटाइटिस ए वायरस) बच्चों में अधिक आम है।

संगठन का मानना है कि भारत में वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर पब्लिक हेल्थ प्रॉब्लम के तौर पर उभर रहा है। यह प्रभावित व्यक्ति, परिवार और स्वास्थ्य प्रणाली पर भारी आर्थिक और सामाजिक बोझ भी डाल रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 July 2025 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story