राजनीति: मुंबई में स्वतंत्रता दिवस पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध गलत हुसैन दलवई

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने गलत फैसला बताया।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह बिल्कुल गलत फैसला है। 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। लोग इस दिन को त्योहार की तरह मनाते हैं। जो मटन खाते हैं, वे मटन ही खाएंगे, इससे आपको क्या? यह मांसाहारी भोजन करने वालों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश है। इस आदेश में देशभक्ति जैसी कोई बात नहीं दिखती।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्य की सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का आदेश दिया है।
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई कहते हैं कि कई जगहों पर मस्जिदों और मदरसों में तिरंगा फहराया जाता है, और फहराया भी जाना चाहिए। लेकिन उन्हें यह आदेश देने का अधिकार किसने दिया कि झंडा कहां फहराया जाए और कहां नहीं? पहले आरएसएस वालों से कहो कि वे अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराएं।
दलवई ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर कहा कि मैं बहुत खुश हूं क्योंकि उन्होंने हमेशा तिरंगे का विरोध किया है। तिरंगे का रंग हरा है, और उन्होंने हमेशा हरे रंग के खिलाफ बात की है। अब जब वे तिरंगा लेकर परेड कर रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। तिरंगे में अशोक चक्र का भाजपा ने हमेशा ही विरोध किया है। भाजपा दिखावा कर रही है। तिरंगा कांग्रेस का सिंबल है। 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर कांग्रेस पार्टी अपने क्षेत्रों में यात्राएं निकालती रही है।
उन्होंने मुंबई के कबूतर खाने विवाद पर कहा कि मैं किसी परिंदे के विरोध में नहीं रहा हूं। परिंदों को खाना खिलाना और उनसे प्रेम करना अच्छी बात है। इन्हें बस्तियों में नहीं रखना चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Aug 2025 6:53 PM IST