राजनीति: हरियाणा के सीएम सैनी ने दी अपराधियों को बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

चंडीगढ़, 16 (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने अपराधियों को चेताया और कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है।
भिवानी में एक महिला टीचर की हत्या के मामले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं है। लोगों को सुरक्षित माहौल देना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसी के पास कानून व्यवस्था को खराब करने का अधिकार नहीं है। इसलिए सभी लोग आराम से रहें।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, अगर कानून के खिलाफ काम करेगा तो वह बचेगा नहीं। यह सरकार का स्पष्ट संदेश है। सीएम सैनी ने जन्माष्टमी पर्व पर कहा कि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। वह एक गरीब व्यक्ति को उठाकर अपनी छाती से लगाते थे। पीएम नरेंद्र मोदी भी गरीब व्यक्ति को उठाकर छाती से लगा रहे हैं।
उन्होंने नशे के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की बात कही। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता को भरोसा देते हुए कहा कि आप अपने आसपास नशे में संलिप्त लोगों और नशा बेचने वालों की शिकायत करें, इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस दौरान, नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने देश को कमजोर करने का काम किया है। देश उस गति से नहीं बढ़ पाया, जो सपना हमारे क्रांतिकारी वीरों का था। 15 अगस्त को 79वां जन्मदिन मनाया गया। हमने उन शहीदों को याद किया, जिनके कारण हम आजाद भारत में बैठे हैं। कांग्रेस ने कभी उनके सम्मान के अनुरूप काम नहीं किया।"
'आयुष्मान योजना' को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन हम जल्दी ही जिला स्तर पर ऐसे अस्पताल बनाएंगे, जिनमें सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। जैसी सेवाएं अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में मिलती हैं, वैसी सेवाएं मिलेंगी, ताकि लोगों को कहीं और न जाना पड़े। जल्द ही पहले 10 अस्पताल खोलने जा रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 Aug 2025 11:49 AM IST