राष्ट्रीय: दिल्ली यमुना बाजार इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

दिल्ली यमुना बाजार इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
दिल्ली के यमुना बाजार में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। यमुना से सटे इलाकों के घरों में पानी चला गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के यमुना बाजार में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। यमुना से सटे इलाकों के घरों में पानी चला गया है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यमुना से सटे इलाकों में पानी घुसने की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों का पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को प्रशासन ने अलर्ट किया था, जिसके बाद कुछ लोग दूसरी जगह शिफ्ट हुए। यमुना बाजार इलाके में सोमवार शाम से ही पानी आने का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे ही हालात 2023 में हुए थे, जब दिल्ली में भयंकर बाढ़ आई थी। एक बार फिर दिल्ली के निचले इलाके डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को यमुना बाजार इलाके में दौरा कर सकती हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कुछ मदद की जाएगी।

एक स्थानीय ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार दोपहर से ही इलाके में पानी भर गया था, काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर साल पानी भरता है। कभी-कभी मेरे घर के कुछ दूरी से ही लौट जाता है, जैसे पिछले साल हुआ था। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा आ गया। मेरा पूरा परिवार छत पर रह रहा है। मच्छर काफी ज्यादा हो रहे हैं।"

एक अन्य ने बताया, "पानी भरने से बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों के सभी मुख्य सामानों को हमने छत पर ले जाकर शिफ्ट कर दिया है। पहले भी बहुत बार बाढ़ आई है। सरकार ने घरों से कुछ दूरी पर टेंट लगाया हुआ है।"

एक अन्य ने बताया, "2023 में जो बाढ़ आई थी, उसके बाद इस बार बाढ़ देखने को मिल रही है। अभी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और कहा जा रहा है कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2025 11:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story