राजनीति: कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए संजय उपाध्याय

कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए  संजय उपाध्याय
गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे राजनेताओं को पदों से हटाने के प्रस्ताव वाले विधेयक की भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सराहना की। उन्‍होंने कहा कि नियम-कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए।

मुंबई, 20 अगस्‍त (आईएएनएस)। गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे राजनेताओं को पदों से हटाने के प्रस्ताव वाले विधेयक की भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सराहना की। उन्‍होंने कहा कि नियम-कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए।

संजय उपाध्याय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने जो नया कानून पेश किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं। नियम-कानून सबके लिए एक जैसे होने चाहिए। चाहे वो मुख्यमंत्री हो या गद्दी पर बैठा मंत्री, अगर वो भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, उसे अदालत से सजा मिलती है या वो जेल जाता है, तो एक समय के बाद उसका पद अपने आप खत्म हो जाना चाहिए। भ्रष्टाचार के आरोपी जेल में रहते हुए भी शासन चलाएंगे तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बेकार हो जाएगी। यह कदम साहसी है और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’।

उन्‍होंने इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का लोकसभा चुनाव के बाद कोई अस्तित्व नहीं बचा है। यह गठबंधन सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर लोगों को गुमराह करने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार तय है। सुदर्शन रेड्डी को पराजय का सामना करना पड़ेगा। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने में व्यस्त है, लेकिन सच्चाई यह है कि जनता का विश्वास एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बना हुआ है।

उपाध्याय ने कहा कि पहले भी उपराष्ट्रपति एनडीए से रहे हैं और इस बार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन निश्चित ही उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि वे जीतने के बाद देश की सेवा में सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2025 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story