राजनीति: महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा विश्वास सारंग

भोपाल, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों ने सूबे की सियासत को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के बयानों पर प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर महिलाओं, हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया।
उमंग सिंघार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वास सारंग ने कहा, "यह कांग्रेस की हताशा है। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। लोकतंत्र में न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की अपनी मर्यादाएं हैं, लेकिन कांग्रेस नेता ब्यूरोक्रेट्स पर दबाव बनाकर और उनका अपमान करके अपनी सियासी जमीन तलाशने की कोशिश करते हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के 'लाडली बहना' योजना को लेकर दिए गए बयान से सियासी हंगामा मचा हुआ है। भाजपा महिला मोर्चा ने उनके खिलाफ सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया।
वहीं विश्वास सारंग ने कहा, "महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की परंपरा का हिस्सा रहा है। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं आता है? सबसे दुखद बात यह है कि पार्टी का रिमोट कंट्रोल सोनिया गांधी के हाथ में है। इसके बावजूद, कांग्रेस नेता सार्वजनिक रूप से महिलाओं का अपमान करते रहते हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी अब कहां हैं? कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।"
विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के खिलाफ अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जहां कांग्रेस होगी, वहां सनातन का अपमान होगा। हिंदू देवी-देवताओं और धर्मस्थलों का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इटली के संस्कारों में पला यह दल ऐसी हरकतें करता रहेगा, लेकिन सनातन संस्कृति उनके दुष्प्रचार से कभी बदनाम नहीं होगी।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 Aug 2025 8:55 PM IST