राजनीति: झारखंड सरकार में अपराध चरम पर है मनीष जायसवाल

झारखंड सरकार में अपराध चरम पर है  मनीष जायसवाल
भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में अपराध चरम पर है।

हजारीबाग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में अपराध चरम पर है।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान झारखंड की सरकार को 'दमनकारी सरकार' करार दिया।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल चल रहा है। नशे का कारोबार हो रहा है, कोई किसी पर लगाम नहीं लगा रहा है। कोयला-बारूद की लूट हो रही है।

जायसवाल ने कहा कि नक्सली बेखौफ होकर वाहनों को निशाना बना रहे हैं। वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। क्राइम दिन पर दिन बढ़ रहा है। अगर कोई व्यक्ति घर के बाहर बाइक पार्क करे तो वह चोरी हो रही है। बदमाशों में कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। आए दिन हत्या, डकैती और लूटपाट हो रही है।

उन्होंने प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के मुद्दे उठाने पर पत्रकारों को भी जेल में डाला जा रहा है। यह सरकार दमनकारी है, यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है, इसमें कोई शंका नहीं है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि वर्तमान सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है, विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित बिल की सराहना की। इस कानून का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा देना है, जबकि ऑनलाइन पैसे वाले गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है। इससे नशे की लत, आर्थिक नुकसान और आत्महत्या जैसे खतरों को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विपक्ष पर सत्र को बाधित करने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और जनता के पैसे की बर्बादी बताया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story