राजनीति: विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने की रणनीति का हिस्सा संविधान संशोधन बिल अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने संविधान संशोधन विधेयक को विपक्ष के खिलाफ बड़ी साजिश बताया है। उनके मुताबिक जहां भी दूसरी पार्टियों की सरकार है उन्हें अस्थिर करने के लिए ही संविधान (130वां) संशोधन विधेयक लाया जा रहा है।
दावा किया कि संविधान संशोधन बिल भाजपा को मनमर्जी से सरकार बनाने और विपक्षी दलों की सरकारों को गिराने की शक्ति देना है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर अपनी मर्जी से सरकारें बनाना और गिराना चाहती है। नया संविधान संशोधन बिल भी इसी रणनीति का हिस्सा है।
अनुराग ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली में 'आप' सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए, ताकि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। आज लोग जेल से अरविंद केजरीवाल के शासन को याद कर रहे हैं। रेखा गुप्ता जेल में नहीं हैं, फिर भी प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ रही है, सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, अपराध बढ़ रहे हैं, कॉलोनियों में पानी की किल्लत है, और बिजली कटौती हो रही है। सतेंद्र जैन को जेल में रखा गया, लेकिन सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि अपराध दर में वृद्धि, पानी की किल्लत, और बिजली की अनियमित आपूर्ति ने दिल्ली वासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बसों में मार्शल की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, और मोहल्ला क्लिनिक बंद हो रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता के प्रशासन में दिल्ली बदहाल हो चुकी है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा न देकर भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। अगर केजरीवाल इस्तीफा दे देते, तो भाजपा अन्य विपक्षी शासित राज्यों में भी यही रणनीति अपनाती। भाजपा का मकसद तानाशाही स्थापित करना है। दिल्ली की जनता अब भाजपा के इस कुशासन से त्रस्त है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी चाहती है, जो जनहित में काम करती थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 Aug 2025 5:43 PM IST