धर्म: मुंबई खेतवाडी में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर सजा गणपति पंडाल, देशभक्ति की अद्भुत झलक

मुंबई  खेतवाडी में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा गणपति पंडाल, देशभक्ति की अद्भुत झलक
गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर है। शहर के खेतवाडी इलाके में इस बार गणपति बप्पा को एक अलग और बेहद अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया है। खेतवाडी में गणेश उत्सव में 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम को रखा गया है।

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर है। शहर के खेतवाडी इलाके में इस बार गणपति बप्पा को एक अलग और बेहद अनोखे रूप में प्रस्तुत किया गया है। खेतवाडी में गणेश उत्सव में 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम को रखा गया है।

इस थीम में बप्पा को देशभक्ति के प्रतीक रूप में सजाया गया है। उनकी विशाल मूर्ति में एक हाथ में 'सिंदूर' और दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र को रखा गया है, जबकि वे पूरे गौरव के साथ तिरंगा लहराते हुए खड़े हैं।

यह स्वरूप उस साहसी कार्रवाई की याद दिलाता है जब पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। खेतवाडी मंडल ने इसी भावना को आधार बनाकर इस वर्ष की गणपति मूर्ति तैयार की है।

मंडल के आयोजकों का कहना है कि इस थीम के माध्यम से वे बप्पा को एक रक्षक और राष्ट्र-सेवक के रूप में दिखाना चाहते थे, जो न सिर्फ भक्तों के दुख हरते हैं, बल्कि देश की रक्षा के लिए भी तत्पर हैं। आयोजकों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमने गणेश प्रतिमा के साथ राफेल विमान को रखा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर उन्होंने कहा कि आज का हिंदुस्तान बिल्कुल अलग है और अलग तरीके से सोचता है। हमारा डिफेंस सेक्टर बहुत मजबूत हो चुका है।

इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर की शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए और ढोल-ताशों की गूंज में बप्पा का स्वागत किया गया।

मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। गणेशोत्सव के दौरान प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं और भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Aug 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story