बॉलीवुड: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का पहला गाना 'बिजुरिया' कब होगा रिलीज? वरुण धवन ने खास अंदाज में बताया

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया कब होगा रिलीज? वरुण धवन ने खास अंदाज में बताया
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का टीजर पहले ही लोगों को खूब पसंद आया, और अब इसका पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज होने जा रहा है। इस गाने की रिलीज डेट की जानकारी खुद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक खास अंदाज में दी।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का टीजर पहले ही लोगों को खूब पसंद आया, और अब इसका पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज होने जा रहा है। इस गाने की रिलीज डेट की जानकारी खुद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक खास अंदाज में दी।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की मस्ती और एनर्जी देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि गाना कितना धमाकेदार होने वाला है। वरुण की इस पोस्ट के बाद फैन्स गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस वीडियो पोस्ट के साथ वरुण धवन ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा, ''मेरा बचपन का गाना। मैं इस गाने पर स्कूल में डांस किया करता था और अपने भाई की शादी में भी मैंने इसी गाने पर डांस करते हुए मस्ती की थी। अब जब यही गाना मेरी फिल्म में शामिल हो रहा है, यह गाना 3 सितंबर को रिलीज होगा।''

बता दें कि 'बिजुरिया' गाना सबसे पहले साल 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू निगम के एलबम 'मौसम' का एक हिट ट्रैक था। गाने को खुद सोनू निगम ने गाया और लिखा था, जबकि इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था। 'बिजुरिया' अपने समय का काफी पॉपुलर गाना था। इसमें नब्बे के दशक का वह मस्तीभरा और रंगीन अंदाज नजर आता है, जिसे आज की नई जनरेशन भी पसंद कर रही है।

अब इस गाने को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नए अंदाज के साथ पेश किया जाएगा।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा: चैप्टर 1' भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों का आमना-सामना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2025 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story