राष्ट्रीय: हरियाणा पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
करनाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रही है। करनाल के भगवान श्री वाल्मीकि चौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की अगुवाई में सैकड़ों लोग और भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान प्रदर्शन में मौजूद रहे।
भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उनकी दिवंगत माता पर अमर्यादित शब्द बोल रहे हैं, यह निंदनीय है। जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे, तब तक प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा। उन्होंने कहा मां-बहन और बहू-बेटी के संस्कारों वाली ये भारत माता है। यहां भारत माता को मां से बढ़कर मानतेहैं।। यहां मां को भगवान से बड़ा दर्जा देते हैं। जनता ने इसीलिए कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। जनता कांग्रेस को माफ करने वाली नहींहै।"।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा सड़कों पर रहता है। हम कांग्रेस को माफी मांगने को मजबूर कर देंगे। अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। आज भी करनाल में राहुल गांधी का पुतला फूंका है। उनके शब्दों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा जिस प्रकार के शब्द राहुल गांधी के मंच पर से कहे गए, उनकी सहमति नजर आती है। अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे तो प्रदर्शन और उग्र होगा।
जिला प्रधान भाजपा प्रवीण लाठर ने कहा कि पीएम की मां का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को जल्द माफी मांगनी पड़ेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Sept 2025 10:27 PM IST