राष्ट्रीय: दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का कहर, अरविंद केजरीवाल बोले- हर जरूरतमंद तक पहुंचाई जाए मदद

दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का कहर, अरविंद केजरीवाल बोले- हर जरूरतमंद तक पहुंचाई जाए मदद
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने 'आप' कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने की अपील की है।

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया है, जिसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने 'आप' कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मैं 'आप' के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं।"

दिल्ली से सटे नोएडा में भी यमुना नदी के रौद्र रूप के कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर खुले आसमान के नीचे शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्थानीय निवासी अमित गौतम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस तरीके के हालात अब हैं, उस तरह की स्थिति का सामना 2023 में भी करना पड़ा था। बाढ़ के कारण हमारे गांव की स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पाई है। प्रभावित लोगों ने अपने घरों को छोड़ दिया है और अब वे सभी पुश्ता रोड पर रह रहे हैं।

वहीं, अन्य निवासी ने कहा कि हमारे गांव के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और अब तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल पाई है। इस बाढ़ के कारण हमारी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। अगर यमुना नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

स्थानीय निवासी रजनी ने कहा कि हमारे गांव में बाढ़ का पानी आ गया है, जिस कारण हमें अपने घरों को छोड़कर रोड पर रहना पड़ रहा है। हमें प्रशासन से उम्मीद थी कि उनकी ओर से कोई मदद की जाएगी, लेकिन उन्होंने भी हमसे अब तक संपर्क नहीं किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2025 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story