बॉलीवुड: दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से जताई संवेदना, हिंदी भाषा में दिया ये खास संदेश

दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से जताई संवेदना, हिंदी भाषा में दिया ये खास संदेश
पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। हालांकि बाढ़ की वजह से पांजब के हालात ज्यादा खराब हैं और यहां स्थिति भयावह होती जा रही है।

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। हालांकि बाढ़ की वजह से पांजब के हालात ज्यादा खराब हैं और यहां स्थिति भयावह होती जा रही है।

खासकर पंजाब में बाढ़ ने खूब तबाही मचाई है। तकरीबन पंजाब के सारे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। संकट की इस घड़ी में कुछ लोग आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिये सेलेब्रिटी भी उनकी मदद करने की लगातार अपील कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में आगे आने और लोगों की मदद करने की अपील की है।

इस वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "नमस्कार, आज मैं हिंदी भाषा में बात करूंगा ताकि सब तक पहुंच जाए। पंजाब के हालात बाढ़ की वजह से बहुत खराब हैं। लोगों के घर बह चुके हैं, फसलें तबाह हो चुकी हैं, पशु भी मारे गए हैं, और लोगों की जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं। पंजाब जख्मी है, पर हारा नहीं है। हम पंजाब में जन्मे हैं और हमें पंजाब की गोद से ही विदा होना है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जितने भी पीड़ित परिवार हैं, हम सब उनसे कहना चाहते हैं कि हम उनके साथ हैं। ऐसा नहीं है कि राशन आदि देकर हम उनसे किनारा कर लेंगे। जब तक उनकी जिंदगी पटरी पर नहीं आ जाती, हम सब उनके साथ हैं। जितने भी लोकल एनजीओ और समाचार वाले हैं, वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पंजाब के नौजवान भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं उन सबका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे बहुत से दोस्त हैं जो मदद करना चाहते हैं। हम मिलकर इस कठिन समय का सामना करेंगे। पंजाब कई बार मुसीबत में पड़ा है, हर बार वह बाहर निकल गया है। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि हम सब मिलकर इस संकट से जल्द से जल्द बाहर आ जाएं।"

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार सेलेब्स आगे आ रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Sept 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story