राजनीति: पंजाब-हिमाचल में बाढ़ से परेशानी, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने भेजी राहत सामग्री

पंचकूला, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से गांवों से लेकर कॉलोनियों तक लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लिए 15 और हिमाचल प्रदेश के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री भेजी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यालय पंचकमल से सभी ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया। यह राहत सामग्री दोनों राज्यों के बाढ़ और आपदा पीड़ितों के लिए है।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक शक्ति रानी शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, और अन्य लोग मौजूद थे।
ट्रक रवाना करने से पहले माता मनसा देवी के दरबार में पंजाब और हिमाचल के बाढ़ और आपदा पीड़ितों की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस समय किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभी को बढ़-चढ़कर आपदा और बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। पंजाब उनका पड़ोसी राज्य है और पंजाब को और भी जरूरत पड़ेगी तो हरियाणा मदद करेगा।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के एक-एक जिले को जोड़ दिया है। हमारे यहां से एक-एक जिले के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। एक दिन पहले भी राहत सामग्री भेजी गई थी।
हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा, "नायब सिंह सैनी ने बड़ी मात्रा में हमें राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। हिमाचल प्रदेश में तीन महीने से लगातार बाढ़ का प्रकोप जारी है। सबसे पहले मंडी जिला प्रभावित हुआ, उसके बाद कुल्लू। मणिमहेश की यात्रा के दौरान चंबा जिला प्रभावित हुआ और अब पूरा प्रदेश प्रभावित है।"
उन्होंने कहा कि आज 200 क्विंटल चावल, 160 क्विंटल आटा, नमक, चीनी, दाल, हल्दी, और मसाले सहित कई सामग्रियां भेजी गई हैं। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करता हूं।
डॉ. राजीव बिंदल ने आगे कहा कि ये सामान बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा। हम लोग हरियाणा के दानदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें यह सहयोग उपलब्ध कराया है। हिमाचल प्रदेश की जनता भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सहायता के लिए आभार प्रकट करती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Sept 2025 2:03 PM IST