अंतरराष्ट्रीय: सीजीटीएन सर्वे युद्ध की मनमानी से अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय छवि को गंभीर नुकसान

बीजिंग, 7 सितंबर (आईएएनएस)। स्थानीय समयानुसार 5 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का पुराना नाम युद्ध मंत्रालय बहाल किया। कार्यकारी आदेश में दावा किया गया कि इस कदम से यह संदेश भेजा गया है कि अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए युद्ध करने को तैयार है।
इस ख़बर ने अंतर्राष्ट्रीय लोकमत का बड़ा ध्यान खींचा है। चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक लगातार विश्व के 38 देशों के चौदह हजार से अधिक नेटिजनों के बीच चलाये गये सर्वे के परिणामों से जाहिर है कि युद्ध की मनमानी से अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय छवि पर गंभीर नुकसान पहुंचता है। अधिकांश उत्तरदाताओं को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अमेरिका के नेतृत्व की वैधता पर शंका है।
सीजीटीएन के सर्वे के अनुसार 61.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि अमेरिका विश्व में सबसे युद्धप्रिय देश है। 70.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि बाहर में अमेरिका द्वारा युद्ध छेड़ने से गंभीर मानवीय संकट पैदा हुए। यूरोपीय देशों में 73.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने बताया कि अमेरिका द्वारा निरंतर दूसरे देशों को सैन्य सहायता करना विश्व शांति व स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। 63.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अमेरिका द्वारा लंबे समय से रंग क्रांति उकसाने और अन्य देशों में छद्म युद्ध चलाने की निंदा की।
सर्वे से पता चला है कि सिर्फ 49.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि अमेरिका एक विश्वसनीय देश है। दो साल में अमेरिका के प्रति वैश्विक विश्वास स्तर 8.4 प्रतिशत कम हो गया। यूरोप में 79.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं का विचार है कि अमेरिका एक घमंडी देश है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Sept 2025 5:45 PM IST