राजनीति: जब भी भारत पर कोई विपत्ति आती है, कांग्रेस का युवराज विदेश चला जाता है नायब सैनी

जब भी भारत पर कोई विपत्ति आती है, कांग्रेस का युवराज विदेश चला जाता है  नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता के बीच मौजूद रहते हैं।

चंडीगढ़, 8 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जनता के बीच मौजूद रहते हैं।

सीएम सैनी का यह बयान पंजाब में विनाशकारी बाढ़ की स्थिति के बीच आया है, जहां पीएम मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्राकृतिक आपदा के समय सबसे पहले जनता के बीच पहुंचते हैं, अपने कार्यक्रम रद्द करके लोगों की मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का गुरदासपुर और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहले से तय था, और वे हिमाचल भी जाएंगे। उनके नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है, और लोगों का विश्वास उनकी नीतियों पर है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, उसे मन और दिल से बोलते हैं और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हैं।

राहुल गांधी के मलेशिया दौरे पर तंज कसते हुए सीएम सैनी ने कहा कि जब भी भारत पर कोई विपत्ति आती है, कांग्रेस का युवराज विदेश चला जाता है। उन्होंने इसे कांग्रेस का इतिहास बताया।

सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता का बाहर जाना अच्छा है, वरना वे घर बैठकर सिर्फ पोस्ट करते रहते थे। अब उन्हें बाहर निकलने की जरूरत महसूस हुई, जो एक अच्छी बात है।

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच हरियाणा के सीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अस्वस्थ होने पर आज मोहाली स्थित अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वस्थ करें।“

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Sept 2025 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story