राष्ट्रीय: भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं धर्मपाल सिंह

भाजपा कार्यकर्ता राजनीतिक गतिविधियों के साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं धर्मपाल सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनसेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कासगंज में आयोजित ब्रज क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कासगंज, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनसेवा और रचनात्मक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कासगंज में आयोजित ब्रज क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद गरीब कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए। आज गांव-गांव बिजली, शौचालय, आवास और हर घर नल जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

उन्होंने पंचायत चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि "बूथ जीता तो चुनाव जीता" के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए। हर बूथ पर घर-घर संपर्क और संवाद के जरिए पार्टी की विजय सुनिश्चित करनी होगी। धर्मपाल सिंह ने शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर भी विशेष रणनीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली सक्रिय की जाएगी और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएंगे।

विद्यालयों, महाविद्यालयों और घर-घर संपर्क पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलावों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जो घोषणा की थी, उसी दिशा में यह बड़ा फैसला है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

--आईएएनएस

विकेटी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Sept 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story