बॉलीवुड: 'बिजुरिया' पर थिरकी जान्हवी कपूर की तिकड़ी, ईशान और विशाल संग वीडियो वायरल

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में जान्हवी कपूर का नाम हर किसी की जुबान पर है। एक के बाद एक फिल्में देकर वह न सिर्फ खुद को साबित कर रही हैं, बल्कि अपने डांस और एक्टिंग से फैंस का दिल भी जीत रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का एक गाना 'बिजुरिया' पहले ही रिलीज हो चुका है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
इसी गाने पर जान्हवी ने अपने पुराने को-एक्टर्स के साथ मिलकर वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर छा गया है। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है।
वीडियो में जान्हवी कपूर फिल्म 'होमबाउंड' के अपने को-स्टार्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ मिलकर 'बिजुरिया' गाने पर जमकर डांस करती दिख रही है। तीनों की एनर्जी और केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।
इस वीडियो पर एक्टर वरुण धवन ने भी रिएक्ट किया और लिखा, 'शानदार।'
वरुण ही नहीं, कई और सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो को लाइक और कमेंट किया है।
'बिजुरिया' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया। वहीं, आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है। गाने के बोल सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।
'बिजुरिया' गाना सबसे पहले साल 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू निगम के एलबम 'मौसम' का एक हिट ट्रैक था। गाने को खुद सोनू निगम ने गाया और लिखा था, जबकि इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था। 'बिजुरिया' अपने समय का काफी पॉपुलर गाना था। इसमें नब्बे के दशक का वह मस्तीभरा और रंगीन अंदाज नजर आता है, जिसे आज की नई जनरेशन भी पसंद कर रही है।
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Sept 2025 11:38 AM IST