राष्ट्रीय: त्रिपुरा से हिमाचल के लिए आई मदद, सीएम माणिक साहा ने भेजी राहत सामग्री

त्रिपुरा से हिमाचल के लिए आई मदद, सीएम माणिक साहा ने भेजी राहत सामग्री
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। इस प्राकृतिक आपदा में न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी सहयोग लगातार पहुंच रहा है। इसी क्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राहत सामग्री से भरे तीन ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए भेजे।

ऊना, 10 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। इस प्राकृतिक आपदा में न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी सहयोग लगातार पहुंच रहा है। इसी क्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने राहत सामग्री से भरे तीन ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए भेजे।

बुधवार सुबह यह राहत सामग्री मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित प्रतिनिधि कुमार गणेशम के नेतृत्व में ऊना पहुंची, जहां भाजपा जिला कार्यालय दीप कमल में स्थानीय विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इसे प्राप्त किया।

इस मौके पर कुमार गणेशम ने बताया कि भाजपा सदैव सेवा के भाव से काम करती है। इसी भावना के तहत त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने पहले हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष में पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी थी और अब खाद्य सामग्री व रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं को भी भेजकर आपदा पीड़ित परिवारों की मदद का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में देश के सभी राज्यों को हिमाचल प्रदेश का सहयोग करना चाहिए।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने त्रिपुरा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मानिक सोहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से 3000 किलोमीटर दूर रहते हुए भी त्रिपुरा ने आपसी भ्रातृभाव का परिचय दिया है।

इसके अलावा, कांगड़ा के भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर कार्यालय में पहुंची राहत सामग्री को बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हरी झंडी दिखाकर जिला चम्बा के लिए रवाना किया। यह सामग्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

भाजपा संगठात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजेश काका ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भाजपा जिला कार्यालय जसूर, नूरपुर में कुल 34 ट्रक राहत सामग्री पहुंच चुकी है। इनमें से 26 ट्रक उत्तर प्रदेश और 8 ट्रक हरियाणा से भेजे गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से 11 ट्रक राहत सामग्री और नूरपुर पहुंचने वाली है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को आठ ट्रक राहत सामग्री चम्बा जिला की पांचों विधानसभाओं के लिए भेजी गई। इन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री पौंग बांध से तबाह हुए मंड क्षेत्र सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक भी पहुंचाई जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2025 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story