राष्ट्रीय: अमित शाह ने हजारीबाग में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सराहा, कहा- पूरे देश से खत्म होगा नक्सलवाद

झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत कुल तीन नक्सलियों को मार गिराया। सहदेव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता करार दिया।

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत कुल तीन नक्सलियों को मार गिराया। सहदेव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता करार दिया।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज झारखंड के हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की जॉइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 1 करोड़ रुपए का इनामी, कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढ़ेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया।"

शाह ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।

बता दें कि संयुक्त ऑपरेशन में सोमवार सुबह मारे गए नक्सली सहदेव सोरन उर्फ परवेश पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, दो अन्य नक्सलियों में 25 लाख रुपए का इनामी और भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख रुपए का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं। घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दो दिन के भीतर झारखंड पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इसके पहले रविवार को पलामू के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के बीच मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली मुखदेव यादव को मारा गिराया गया था। वहीं, 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर किया था। बोकारो जिले का रहने वाला अमित 96 नक्सली वारदातों में वांटेड था।

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसतन हर महीने तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं। फिलहाल राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय हैं। 58 नक्सली इनामी सूची में हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भाकपा माओवादी के 13 बड़े नक्सली हैं।

झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Sept 2025 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story