बॉलीवुड: दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटीं काजोल, फैंस को दी 'महालया' की शुभकामनाएं

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की लेटेस्ट वेब सीरीज 'द ट्रायल' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। लोग इस सीजन को भी पसंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ, काजोल दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। काजोल ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए महालया के अवसर पर शुभकामनाएं भेजी हैं।
रविवार को अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक मोनोक्रोमैटिक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में काजोल सिल्क की साड़ी में नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले वह तस्वीर क्लिक करवाने के लिए मुड़ती हैं, लेकिन तुरंत ही अपनी पीठ फेर लेती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, "सभी को महालया की हार्दिक शुभकामनाएं… साड़ी का सीजन वापस आ गया है।"
बता दें कि महालया देवी पक्ष की शुरुआत करता है, जो देवी दुर्गा का दस दिवसीय उत्सव है और विजयादशमी के साथ समाप्त होता है। यह राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए देवी दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन का प्रतीक है। यह एक शुभ दिन है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
पश्चिम बंगाल में महालया पर 'महिषासुर मर्दिनी' का प्रसारण किया जाता है, जो देवी का आह्वान करने वाले भजनों और मंत्रों का एक कार्यक्रम है। इसे सुनना सभी के लिए लोकप्रिय परंपरा है। महालया के दिन मूर्तिकार आमतौर पर 'चोखू दान' नामक अनुष्ठान में देवी दुर्गा की आंखों का चित्र बनाते हैं।
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन में वह नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही हैं। इसके दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज की रिलीज से पहले काजोल ने आईएएनएस से बात करते हुए एक अच्छे किरदार को निभाने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है, इस पर प्रकाश डाला था।
काजोल ने कहा था, "मुझे लगता है कि इसके लिए एक अच्छे निर्देशक को ढूंढना और उन्हें साथ लाना जरूरी है, जो मुझे मिल गया। साथ ही बेहतरीन सह-कलाकार भी, जो मुझे इस शो में मिले। और, सबसे जरूरी बात, मुझे लगता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने किरदार को कैसे देखते हैं और हमेशा एक इंसान अपनी खामियों के साथ एक संपूर्ण इंसान होता है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Sept 2025 1:30 PM IST