राष्ट्रीय: झारखंड का कोना-कोना राममय, सबसे बड़ी रंगोली सहित दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा

झारखंड का कोना-कोना राममय, सबसे बड़ी रंगोली सहित दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा
अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को झारखंड का कोना-कोना राममय हो गया। राज्य के सभी धर्मस्थलों पर सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से झारखंड के 51हजार मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। संध्या काल सभी स्थानों पर दीपोत्सव की तैयारी है।

रांची, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को झारखंड का कोना-कोना राममय हो गया। राज्य के सभी धर्मस्थलों पर सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से झारखंड के 51हजार मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। संध्या काल सभी स्थानों पर दीपोत्सव की तैयारी है।

पूरे राज्य में कम से कम दस हजार स्थानों पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। रांची में मेन रोड में राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्ष के संघर्ष पर प्रदर्शनी लगाई गई। शहर में दो दर्जन से ज्यादा स्थानों पर अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पहाड़ी बाबा मंदिर में भव्य राम दरबार सजाया गया। हरमू रोड में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जमशेदपुर में विवेक मिश्र नामक एक कलाकार ने लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है।

प्रभु राम की छवि वाली इस रंगोली का क्षेत्रफल 18,500 वर्गफीट से ज़्यादा है। इसकी लंबाई 165 फीट और चौड़ाई 125 फीट है। इसे बनाने में क़रीब 3 टन रंगोली की खपत हुई है। इसी तरह हजारीबाग में कलाकारों की टोली ने 15 लाख प्लास्टिक बॉटलों के ढक्कनों से राम दरबार की विशाल झांकी बनाई।

दावा किया गया है कि यह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां मंदिर परिसर में राम दरबार की फूलों से भव्य सजावट की गई। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

देवघर के सत्संग चौक में अखंड राम संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा में फूलों से भव्य सजावट की गई। यहां संध्याकाल 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। यहां भी 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जा रहा है। हजारीबाग, धनबाद, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, दुमका, जामताड़ा सहित विभिन्न शहरों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं।

--आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Jan 2024 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story