एनजीईएल भर्ती 2026 मैनेजर के 34 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द सक्रिय होगी आवेदन लिंक
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनटीपीसी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में रेगुलर आधार पर अनुभवी प्रोफेशनल्स की 34 मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।
एनजीईएल की ओर से मैनेजर पोस्ट के लिए जारी 34 रिक्तियों में मैनेजर-रिन्यूएबल एनर्जी (ई4) के 28, मैनेजर-फाइनेंस (ई4) के 5 और मैनेजर-लैंड (ई4) का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार रिन्यूएबल एनर्जी, फाइनेंस और जमीन के मैनेजमेंट से जुड़े कामों और क्षेत्र में संबंधित योग्यता और कम के कम 10 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षाऔर/या इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,000 से 200,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनजीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने से पहले भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कैंडिडेट्स को समय-दर-समय ऑफिशियल पोर्टल चेक करने की सलाह दी जाती है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Aug 2026 8:34 PM IST












