एनआईसीएल भर्ती 2026 अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

एनआईसीएल भर्ती 2026 अप्रेंटिस के 200 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईसीएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में शामिल करने के लिए कुल 200 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

कोलकाता, 4 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईसीएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए योग्य उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के रूप में शामिल करने के लिए कुल 200 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

एनआईसीएल की ओर से राज्यवार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 200 रिक्तियों में असम में 30, झारखंड में 10, छत्तीसगढ़ में 20, गुजरात में 22, कर्नाटक में 10, केरल में 10, मध्य प्रदेश में 12, महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 20, उत्तर प्रदेश में 14, उत्तराखंड में 10, पश्चिम बंगाल में 10, पंजाब में 12 और तमिलनाडु में 10 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले अभ्यर्थियों का एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना भी जरूरी है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

बता दें कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विभिन्न कार्यालयों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना, जिसके लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से भेजा जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story