निशान विश्व सभ्यता मंच शानतुंग प्रांत के जिनिंग में उद्घाटित

निशान विश्व सभ्यता मंच शानतुंग प्रांत के जिनिंग में उद्घाटित
2026 निशान विश्व सभ्यता मंच 28 सितंबर को शानतुंग प्रांत के जिनिंग शहर के छ्यूफू में उद्घाटित हुआ। इस मंच का विषय "सभ्यता, व्यवस्था और न्याय" है, और इसमें "कन्फ्यूशियसवाद का समकालीन मूल्य और वैश्विक महत्व", "सभ्यतागत लचीलापन और वैश्विक शासन", "वैचारिक संवाद और सभ्यतागत एकीकरण" और "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक सद्भाव" जैसे उप-विषय शामिल हैं।

बीजिंग, 29 सितंबर (आईएएनएस)। 2026 निशान विश्व सभ्यता मंच 28 सितंबर को शानतुंग प्रांत के जिनिंग शहर के छ्यूफू में उद्घाटित हुआ। इस मंच का विषय "सभ्यता, व्यवस्था और न्याय" है, और इसमें "कन्फ्यूशियसवाद का समकालीन मूल्य और वैश्विक महत्व", "सभ्यतागत लचीलापन और वैश्विक शासन", "वैचारिक संवाद और सभ्यतागत एकीकरण" और "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक सद्भाव" जैसे उप-विषय शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में, समकालीन चीन अध्ययन संस्थान के निदेशक जिन मिनछिंग ने भाषण देते हुए कहा कि हमें सभ्यतागत श्रेष्ठता और सभ्यताओं के टकराव के सिद्धांतों को त्याग देना चाहिए और विभिन्न सभ्यताओं की ऐतिहासिक परंपराओं, मूल्यों और विकास पथों का सम्मान करना चाहिए; हमें परामर्श, संयुक्त योगदान और साझा लाभ की वैश्विक शासन अवधारणा को कायम रखना चाहिए और पारस्परिक सम्मान के माध्यम से विभिन्न सभ्यताओं के बीच नियमों पर आम सहमति बनाने को बढ़ावा देना चाहिए; हमें मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए और समस्त मानवता के सामान्य विकास और स्थायी शांति एवं समृद्धि को निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मानद आजीवन अध्यक्ष थॉमस बाख ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि कन्फ्यूशियसवाद और ओलंपिक आदर्शों में कई समानताएं हैं और उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह मंच कन्फ्यूशियस के ज्ञान को ओलंपिक भावना के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story