निशांत कुमार बिहार और जदयू के भविष्य हैं उमेश कुशवाहा

निशांत कुमार बिहार और जदयू के भविष्य हैं उमेश कुशवाहा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमें और बिहार की जनता को मिलता रहेगा।

पटना, 30 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमें और बिहार की जनता को मिलता रहेगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह तो संवैधानिक व्यवस्था है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति 14 दिन तक दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है, इस्तीफा देना पड़ता है। नीतीश कुमार ने उसी व्यवस्था के तहत विधान परिषद से इस्तीफा दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है वो अगले बीस साल तक रहेगी। 20 साल बाद भी प्रदेश के मुख्यबिंदु में नीतीश कुमार ही रहेंगे। हमारे नेता ने जो काम किया है, वह वह छोटी बात नहीं है।

सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार का जिक्र करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी और बिहार के भविष्य हैं। वह पार्टी के कार्यकताओं से मिल रहे हैं और पार्टी की गतिविधि को नजदीक से देख रहे हैं। जदयू में निशांत कुमार के शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह आया है और निशांत कुमार हमारा भविष्य हैं।

जदयू की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। पक्की सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जनहित केंद्रित नीतियों से हर वर्ग तक विकास पहुंचा है। उनके सतत प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति से बिहार को एक नई पहचान मिली है।

राज्य के नागरिकों को 24×7 पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नीतीश कुमार ने जिस हेल्पलाइन नंबर की संकल्पना की थी, वह आज डायल 112 के रूप में हर नागरिक के लिए एक साथी की तरह कार्य कर रहा है। यह केवल एक हेल्पलाइन नंबर ही नहीं, बल्कि विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 March 2026 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story