एनआईटी-कर्नाटक जॉब अलर्ट 84 फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू, 2 जून तक मौका

एनआईटी-कर्नाटक जॉब अलर्ट 84 फैकल्टी पदों पर भर्ती शुरू, 2 जून तक मौका
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कर्नाटक, ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी के कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बेंगलुरु, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कर्नाटक, ने विभिन्न विभागों में फैकल्टी के कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनआईटी-कर्नाटक की ओर से जारी 84 पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 82, एसोसिएट प्रोफेसर के 1, और प्रोफेसर के 1 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 मई की शाम 04.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन एवं वांछित विशेषज्ञता में पीएचडी होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू एवं प्रस्तुतियां और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन स्तर 10 से 14ए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 2,500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 1,250 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी-कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईटी-कर्नाटक की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story