नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा राम कृपाल यादव

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा राम कृपाल यादव
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।

तेजस्वी यादव ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए बिहार को गरीब राज्य बताया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक ग्रामीण युवा बेरोजगार बिहार से हैं। सबसे अधिक शहरी बेरोजगार युवा भी बिहार के ही हैं। देश में सबसे अधिक अपराध बिहार में है। सबसे अधिक गरीबी बिहार में है। देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से है।

तेजस्वी यादव के इन दावों पर पलटवार करते हुए मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव हताशा में हैं। जब बिहार उनके माता-पिता के हाथों में था, तो उन्होंने इसे बर्बाद कर दिया था। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बहुत प्रगति की है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बढ़ा था और आगे भी बढ़ता रहेगा।

उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही सरकार चली है और आगे भी चलती रहेगी।

मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि वह क्या बयान देते हैं, सोशल मीडिया पर क्या लिखते हैं, हम लोग नहीं देखते हैं, क्योंकि वह अपने पोस्ट के माध्यम से बिहार का बदनाम करने की कोशिश करते हैं। बिहार को गरीब राज्य बताया, लेकिन उन्हें सभी के सामने इस बात को कबूल करना चाहिए कि बिहार की दुर्गति करने के लिए उनके माता-पिता का कार्यकाल जिम्मेदार है।

मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए बिहार के बारे में वे जो कुछ भी कहते हैं, इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार हैं।

बिहार में नए सीएम को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "इंतजार कीजिए, जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी।"

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार हर बात में विपक्ष पर दोषारोपण कर अपनी अराजक नीतियों, सफेद झूठ और खोखले दावों के बोझ तले अपनी आसमानी विफलता को छुपाने का असफल प्रयास करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story