नोएडा में वाहन चोरी गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा में वाहन चोरी गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-63 थाना पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें गिरोह के नेटवर्क और चोरी की गाड़ियों के ठिकानों का भी खुलासा हुआ है।

नोएडा, 10 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-63 थाना पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें गिरोह के नेटवर्क और चोरी की गाड़ियों के ठिकानों का भी खुलासा हुआ है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल थे और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह खास तौर पर हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को निशाना बनाता था, क्योंकि यह मॉडल आसान लॉक सिस्टम के कारण चोरी करने में सरल होता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश मसीह, निवासी बदायूं और नवीन झा, निवासी वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। नवीन झा पेशे से इलेक्ट्रिशियन है, लेकिन वह चोरी की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे या आगे बेचने की योजना बनाते थे।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे केवल हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को ही टारगेट करते थे। इसका कारण यह था कि इस मॉडल की बाइक के लॉक को तोड़ना उनके लिए अपेक्षाकृत आसान था और वे कम समय में चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे। बरामद सभी 12 बाइक इसी मॉडल की हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ था और आरोपी अलग-अलग जिलों में सक्रिय रहते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने और बेचने के लिए अलग-अलग संपर्कों का इस्तेमाल करता था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 11:55 PM IST

Tags

Next Story