ऑस्कर 2026 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन और 'हैमनेट' की जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब

ऑस्कर 2026 सिनर्स के माइकल बी जॉर्डन और हैमनेट की जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का खिताब
98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' ने एक दूसरे को शानदार टक्कर दी है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' ने एक दूसरे को शानदार टक्कर दी है।

हालांकि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड 'सिनर्स' के माइकल बी जॉर्डन और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'हैमनेट' की जेसी बकले ने अपने नाम किया है। अभिनेता मंच पर अवॉर्ड लेते हुए भावुक नजर आए। खास बात यह है कि माइकल बी जॉर्डन का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है।

बेस्ट एक्टर की रेस में माइकल बी. जॉर्डन ने टिमोथी चेलमेट, एथन हॉक, और लियोनार्डो डिकैप्रियो को पीछे छोड़ते पहला ऑस्कर अपने नाम किया है। मंच पर पहला अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेता भावुक दिखे, और उन्होंने मंच से ईश्वर को इस जीत के लिए शुक्रिया कहा और इसके साथ ही अपनी मां को भी संबोधित किया, जो अवॉर्ड फंक्शन में भी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थी। अभिनेता ने कहा, “ईश्वर महान है।”

अपने दोस्त और फिल्म के निर्देशक रयान कूगलर का भी अभिनेता ने आभार प्रकट किया। उन्होंने मंच से कहा, “आपको अपना सहयोगी और मित्र कहना और मुझे मौका और मंच देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं भी आपसे प्यार करता हूं।

इसके साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फिल्म 'हैमनेट' की जेसी बकले को मिला है। बकले का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है, जिसके लिए उन्होंने कई मजबूत अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की है। नॉमिनेशन की लिस्ट में 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' के लिए रोज़ बायरन, फिल्म 'सॉन्ग संग ब्लू' के लिए केट हडसन और फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' के लिए रेनेट रेइन्सवे शामिल थीं। इसी के साथ बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश महिला बन गई हैं।

मंच से अवॉर्ड लेते हुए अभिनेत्री खुशी दिखी और उन्होंने उन महिलाओं का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस जर्नी में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, "मैं जिन अद्भुत महिलाओं के साथ खड़ी हूं, उन्हें धन्यवाद। मैं आपकी कला और आपके दिल से प्रेरित हूं, और मैं आप सभी के साथ काम करना चाहती हूं।"

जेसी बकले ने फिल्म में नाटककार विलियम की पत्नी एग्नेस शेक्सपियर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन क्लोई झाओ ने किया और ग्लोबल लेवल पर फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 8:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story