परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान चीन

परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान  चीन
चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता ने चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, जापानी जनमत सर्वेक्षण संघ के हालिया सर्वेक्षण में 76 प्रतिशत जापानी नागरिकों ने माना है कि ‘परमाणु हथियार न रखने, न बनाने और न लाने’ की नीति यानी ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ को बनाए रखा जाना चाहिए।

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता ने चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, जापानी जनमत सर्वेक्षण संघ के हालिया सर्वेक्षण में 76 प्रतिशत जापानी नागरिकों ने माना है कि ‘परमाणु हथियार न रखने, न बनाने और न लाने’ की नीति यानी ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ को बनाए रखा जाना चाहिए।

वहीं, अमेरिका को जापान में परमाणु हथियार तैनात करने की अनुमति देने वाली ‘परमाणु साझाकरण’ अवधारणा का 77 प्रतिशत जापानी नागरिकों ने विरोध किया है। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है?

इस सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि करीब 80 प्रतिशत जापानी नागरिकों का ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ को बनाए रखने और ‘परमाणु साझाकरण’ का विरोध करना, जापानी समाज में परमाणु हथियारों के प्रति स्पष्ट विरोध और शांति तथा समृद्धि के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जापानी सत्तारूढ़ सरकार के कुछ अधिकारियों ने खुले तौर पर ‘परमाणु विकल्प’ को बढ़ावा दिया है और ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ में बदलाव की कोशिश की है। यह कदम जापान में कुछ दक्षिणपंथी ताकतों की बढ़ती राजनीतिक और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को दिखाता है।

लिन च्येन ने कहा कि इस तरह के कदम 10 करोड़ से अधिक जापानी लोगों के भविष्य के साथ जोखिम भरा खेल खेलने जैसे हैं।

लिन च्येन ने आगे कहा कि जनता की इच्छा की अनदेखी नहीं की जा सकती। जापान की सत्तारूढ़ सरकार को लोगों की आवाज सुननी चाहिए और परमाणु हथियारों को स्वीकार न करने, न बनाने, न रखने और न फैलाने से जुड़े अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जापान को परमाणु मामलों में जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए और इतिहास के रुझान को गलत समझने तथा जनता की इच्छा की अनदेखी करने की पुरानी गलती को दोहराना नहीं चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 10:47 PM IST

Tags

Next Story