पार्टी को 'बांधकर' रखने के लिए निशांत जरूरी अशोक चौधरी

पार्टी को बांधकर रखने के लिए निशांत जरूरी अशोक चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। यह भी तय माना जा रहा है कि राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। यह भी तय माना जा रहा है कि राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

इस बीच, नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी को बांधे रखने के लिए निशांत जरूरी थे।

उन्होंने कहा, "हमलोगों की इच्छा पर निशांत कुमार राजनीति में आए हैं। उनकी आने की इच्छा नहीं थी। मुख्यमंत्री भी ऐसा नहीं चाहते, लेकिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि पार्टी को बांधकर रखने के लिए निशांत को लाना जरूरी है। नहीं तो यहां बहुत से लोग हैं जो पार्टी का नेता बनना चाहते हैं। आगे निशांत कुमार के नेतृत्व में सभी जदयू नेता काम करेंगे।"

उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा कि नीतीश कुमार की सुरक्षा में किया गया अपग्रेडेशन सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि यदि कभी ऐसी स्थिति बनती है तो सुरक्षा व्यवस्था स्वाभाविक रूप से लागू होती है। उन्होंने कहा कि वे लोग बिना मतलब की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से पहले भी बयानबाजी होती रही है। जब वे पद से हटे थे तब सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इधर, महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि संसद और राज्यसभा में इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कदम उठाए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 5:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story