सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप शाहरुख ने दागे 11 गोल, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से रौंदा

सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप शाहरुख ने दागे 11 गोल, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से रौंदा
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। वहीं, डिवीजन बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।

राजगीर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के डिवीजन ए के पहले दिन हॉकी पंजाब, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी झारखंड ने जीत हासिल की। वहीं, डिवीजन बी में रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी बंगाल और हॉकी अरुणाचल ने जीत दर्ज की।

डिवीजन ए के पूल ए में, हॉकी पंजाब ने हॉकी महाराष्ट्र के खिलाफ 2-0 से मुकाबला जीता। हॉकी पंजाब के लिए संगत सिंह (10’) और आकाश दीप (53’) ने एक-एक गोल दागे।

पूल सी में, उत्तर प्रदेश हॉकी ने मणिपुर हॉकी को 17-1 से रौंदा। शाहरुख अली (5’, 22’, 23’, 24’, 29’, 33’, 35’, 36’, 49, 49’, 59’) ने 11 गोल किए, जबकि नीतीश यादव (3’, 18’) ने दो गोल दागे। कप्तान कुशवाहा केतन (6’) और करण धनक (17’) ने भी एक-एक गोल किया। मणिपुर हॉकी के लिए, माइबम मणिमतुम (14’) ने एकमात्र गोल किया।

पूल डी में, हॉकी मध्य प्रदेश ने केरल हॉकी के खिलाफ 10-1 से जीत दर्ज की। रायन उल हक (5’, 34’, 36’) ने हैट्रिक बनाई, जबकि गाजी खान (49’, 55’) ने दो गोल किए। इनके अलावा, कप्तान अंश बहूतरा (15’), आयुष सिंह लोधी (25’), करण गौतम (37’), दीपक सिंह (45’), देवराज प्रजापत (52’) ने भी अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागा।

पूल बी में, हॉकी झारखंड ने आशीष टानी पूर्ति (22’) के गोल की मदद से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हॉकी के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

डिवीजन बी के पूल ए में, हॉकी बंगाल ने हॉकी गुजरात के खिलाफ 18-0 से जीत दर्ज की। मुन्ना कुमार सिंह (5’, 27’, 37’, 49’, 50’, 55’) ने छह दागे, जबकि सुजल तुरी (28’, 32’, 42’) और सुजल बाल्मीकि (57’, 59’, 60’) ने हैट्रिक बनाई। रिसाव रे (17’, 24’) और रतन बिंद (24’, 29’) ने दो-दो गोल किए। इनके अलावा, कप्तान रिजू बार (28’) और अभिषेक ठाकुर (47’) ने भी एक-एक गोल का योगदान दिया।

इसी डिवीजन के पूल बी में, हॉकी अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ हॉकी के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल की। ​​हॉकी अरुणाचल की ओर से राजभर शुभम (25’, 33’, 38’), अश्विनी पटेल (15’) और मोहित यादव (49’) ने गोल किए, जबकि छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ओम कुमार यादव (27’, 40’) और गोपाल पैकरा (55’) ने गोल दागे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story