पश्चिम बंगाल के लोग बदलाव के लिए तैयार, बनेगी भाजपा सरकार सम्राट चौधरी

पश्चिम बंगाल के लोग बदलाव के लिए तैयार, बनेगी भाजपा सरकार  सम्राट चौधरी
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव में प्रचार के लिए मोर्चा संभालने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में वहां के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव में प्रचार के लिए मोर्चा संभालने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में वहां के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मानना है कि बंगाल को सोने का बंगाल बनाने की प्रक्रिया शुरू करना और वहां लोकतंत्र स्थापित करना है।

उन्होंने कहा, "वहां जो घुसपैठिए हैं, उन्हें बाहर निकालना है और बंगाली अस्मिता को फिर से स्थापित करना है। जिस तरह से आजादी के लिए बंगाली समाज के लोगों ने लड़ाई लड़ने का काम किया था, उसी तरह आज वहां बदलाव के लिए लोग तैयार हैं और इस चुनाव में वहां भाजपा की सरकार बनना तय है।"

दरअसल, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम बंगाल में चुनावी मैदान में मंगलवार को उतरने जा रहे हैं। भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है और वे हावड़ा में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि उनका प्रचार अभियान खासकर हावड़ा और आसपास के क्षेत्रों तथा बिहार से सटे इलाकों में भाजपा को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान दो चरणों में प्रस्तावित है। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में शेष 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

मतगणना चार मई को होनी है, जिसके बाद तय होगा कि वहां किसकी सरकार बनेगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। दोनों पार्टियां इस चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा रही हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story