पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा करना बड़ी गलत सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा करना बड़ी गलत  सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य
निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इस पर सीपीआईएम सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा को बड़ी गलती बताया।

कोलकाता, 16 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इस पर सीपीआईएम सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा को बड़ी गलती बताया।

उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अब तक चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची भी जारी नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में इस सवाल का उठना लाजिमी है कि जब अभी तक मतदाता सूची भी जारी नहीं की गई है, तो ऐसी स्थिति में आप भला चुनाव कैसे करा सकते हैं। यह विषय तो अपने आप में पाठ्यक्रम से ही बाहर है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अगर चुनाव आयोग किसी राज्य में चुनाव कराने के बारे में विचार करेगी, तो उसे पुराने मतदाता सूची का ही सहारा लेना होगा। अगर मौजूदा समय में चुनाव आयोग राज्य में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के बारे में विचार करेगी, तो निश्चित रूप से इससे स्थिति ज्यादा जटिल हो सकती है। ऐसे में चुनाव आयोग के लिए यह जरूरी रहता है कि वो पहले भी मतदाताओं की अंतिम सूची को प्रकाश में आने देती। इसके बाद ही अगर आगे कदम बढ़ाया जाता है, तो स्थिति ज्यादा ठीक रहती।

उन्होंने उन आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें यह कहा जा रहा है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जा रहा है। सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि यह पूरी तरह से सत्य है। इसे आंशिक सत्य कहना ज्यादा उचित रहेगा। खासकर कई विधानसभा क्षेत्रों में यह देखा जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में सभी लोगों को मतदान का अधिकार दिया गया। ऐसी स्थिति में अगर आप किसी का नाम मतदाता सूची से हटाएंगे, तो ऐसा करके आप लोकतांत्रिक हितों पर कुठाराघात करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 3:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story