मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सद्भाव और समृद्धि की कामना की

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, सद्भाव और समृद्धि की कामना की
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की।

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरी ओर से सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए, यह मेरी हार्दिक कामना है।"

कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।"

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पोस्ट में लिखा, "प्रकाश और आनंद के महापर्व दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"

कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पोस्ट पर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

एक्स पोस्ट में कहा गया, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और खुशहाली लाए।"

दीपावली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है, जो अधर्म पर धर्म, अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां लोग दीये और मोमबत्तियां जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Oct 2025 10:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story