पटना मादक पदार्थ मामले में पकड़े गए दो लोगों को रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

पटना मादक पदार्थ मामले में पकड़े गए दो लोगों को रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ पकड़े गए दो अन्य लोगों को कथित तौर पर मोटी रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर को फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में छापेमारी की थी।

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ पकड़े गए दो अन्य लोगों को कथित तौर पर मोटी रकम लेकर छोड़ने के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर को फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में छापेमारी की थी।

इस दौरान आकिब खान उर्फ मो. साकिब खान (32) को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1867/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान आकिब खान के साथ मो. आफताब आलम और मो. एहसान को भी पकड़कर थाने लाया गया था।

हालांकि, न ही दोनों के नाम प्राथमिकी में दर्ज किए गए और न ही इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। आरोप है कि छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने दोनों व्यक्तियों से मोटी रकम लेकर उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू की गई।

प्रथम दृष्टया इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने के पांच पुलिस पदाधिकारियों और तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें पुलिस अवर निरीक्षक दिवाकर प्रसाद, नारद मुनी सिंह, रितेश कुमार, आकाश कुमार और पवन कुमार सहित तीन अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story