पटना में गैराज मालिक की हत्या पर बोले श्याम रजक- 'दीप बुझने से पहले भभकता है', अपराधियों पर कार्रवाई का दावा

पटना में गैराज मालिक की हत्या पर बोले श्याम रजक- दीप बुझने से पहले भभकता है, अपराधियों पर कार्रवाई का दावा
बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक श्याम रजक ने घटना पर दुख जताते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है।

पटना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक श्याम रजक ने घटना पर दुख जताते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है।

श्याम रजक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत भूपतिपुर में गैराज मालिक अंजनी नंदन को गोली मारी गई। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना से वह और क्षेत्र के लोग चिंतित और मर्माहत हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम रजक ने दीपक का उदाहरण देते हुए कहा कि जब दीपक का तेल खत्म होने लगता है तो उसकी लौ तेजी से भभकती है।

उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं होता कि दीपक की लौ मजबूत हो गई है, बल्कि यह उसके बुझने का संकेत होता है। इसी तरह उनका दावा है कि बिहार में अपराध का साम्राज्य अब खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। अपराधियों को अब या तो जेल के शिकंजे में जाना होगा या बिहार से बाहर जाना होगा। उन्होंने कहा कि अपराध की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी की जा चुकी है।

श्याम रजक ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन की अपनी रणनीति है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब जेल या बिहार से बाहर जाने की तैयारी करनी होगी। एनकाउंटर की नीति अपनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय देने वाले वह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की अपनी रणनीति है और उस रणनीति के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चलते-फिरते लोगों को गोली मार देना स्वीकार्य नहीं है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार कोई कोताही नहीं करेगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस मामले में पूरी तरह कमर कसकर निर्णय ले चुके हैं। एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, यह रणनीति का हिस्सा है और रणनीति के हिस्से को सार्वजनिक करना उनके लिए आवश्यक नहीं है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story