कांग्रेस-राजद ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कोई काम नहीं किया सम्राट चौधरी

कांग्रेस-राजद ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कोई काम नहीं किया  सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद ने 15 साल और कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया, लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कुछ नहीं किया गया। यह बिहार की जनता जानती है।

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद ने 15 साल और कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया, लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कुछ नहीं किया गया। यह बिहार की जनता जानती है।

पटना में मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी आएं या नहीं आएं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार चाहती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग बिहार की जनता के पास जाएंगे और जो सरकार ने 20 सालों में काम किया है, उसे बताने का काम किया जाएगा।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने सभी क्षेत्रों में काम किए हैं। आज से महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए भेजे जा रहे हैं, उस पर हम गांव-गांव जाकर चर्चा करेंगे। लोगों को बताएंगे कि यह बदला हुआ बिहार है। रफ्तार पकड़ चुका बिहार है और फिर से एनडीए सरकार है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार' योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए। योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए यानी कुल 7,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अन्य महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है। अगली तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है और इसके बाद लगभग हर हफ्ते में राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2025 1:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story