महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं के साथ होगा आर्थिक न्याय तेजस्वी यादव

महागठबंधन की सरकार बनेगी तो महिलाओं के साथ होगा आर्थिक न्याय तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सरकार महिलाओं के साथ आर्थिक न्याय करेगी।

पटना, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सरकार महिलाओं के साथ आर्थिक न्याय करेगी।

उन्होंने इस मौके पर 'मां योजना' की शुरुआत करने की भी बात कही। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में राजद द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां का नाम सुनते ही सुकून मिलता है। सुरक्षित लगता है। लोगों के पास आज रोजगार नहीं है। किसी का बेटा, किसी का पति, किसी का भाई दूसरे राज्य में जाकर नौकरी कर रहा है। पूरे घर की जिम्मेदारी हमारी महिलाओं पर आती है।

उन्होंने महंगाई की चर्चा करते हुए कहा कि आज महंगाई बढ़ गई है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। जब महागठबंधन की सरकार बनी तो पांच लाख लोगों को नौकरी दी गई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब हम लोगों ने सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाने की घोषणा की तब उन्होंने राशि बढ़ाने की घोषणा कर दी।

उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार को नकलची सरकार बताते हुए कहा कि हम लोगों ने माई बहिन मान योजना के तहत जब हम लोगों ने सभी महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की, तब इन्होंने परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके बाद भी चुनाव के बाद समीक्षा करने की बात की है।

उन्होंने महिलाओं को भरोसा देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही महिलाओं के लिए मां योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी महिलाओं को मकान, आमदनी और अन्न उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सभी को ये तीनों चीजें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं अक्ल में नंबर वन हैं, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नकल में नंबर वन हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story